अज्ञात वाहन की ठोकर से बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौके पर मौत, शव पीएम के लिए भेजा

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 02 Sep 2026, 11:29 AM 484 व्यूज
Main Image

ठूठीबारी/महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया बड़का टोला निवासी 60 वर्षीय दही विक्रेता की बुधवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह रोज की तरह ठूठीबारी में दही बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदनपुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि भरवलिया बड़का टोला निवासी बुद्धिराम साहनी (60 वर्ष) रोजाना ठूठीबारी कस्बे में दही बेचने का काम करते थे। बुधवार को भी वह दही बेचने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चंदनपुल के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली के थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक घटना स्थल से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

बुद्धिराम साहनी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस से हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)