महराजगंज। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) महाराजगंज के जिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को निचलौल ब्लॉक के लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी एवं मदरसा अरबिया अहले सुन्नत के शिक्षक स्वर्गीय जामीन अली के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पदाधिकारियों ने परिजनों को बताया कि स्वर्गीय जामीन अली टीचर्स सेल्फ केयर टीम के नियमित सदस्य थे।
टीम के पदाधिकारियों ने परिजनों को जानकारी दी कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम की व्यवस्था के तहत स्वर्गीय जामीन अली के परिवार को करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। टीम ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
पदाधिकारियों ने कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम का उद्देश्य अपने सदस्यों और उनके परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करना है। स्वर्गीय जामीन अली के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक सहायता इसी सहयोगात्मक भावना का हिस्सा है।
इस अवसर पर जिला संयोजक सुनील प्रजापति, जिला प्रवक्ता आशुतोष सिंह, जिला सहसंयोजक दीपचंद पाल, सुनील गौतम, अनिल कुमार, अजय कुशवाहा, संजय गोयल, संदीप सिंह, जितेंद्र पटेल एवं अरविंद कुमार गौड़ मौजूद रहे।
ब्लॉक टीम की ओर से ब्लॉक संरक्षक जाहिद अली अंसारी, ब्लॉक संयोजक राजेश कुमार, ब्लॉक सहसंयोजक धीरेन्द्र नाथ पाल, ब्लॉक प्रवक्ता कीर्तिमान पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार, शीतल कुमार मिश्रा, मोहम्मद ताहिर, सरोज गुप्ता, फख्रउद्दीन, मौलाना आलमगीर सहित निचलौल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा उपस्थित रहे।
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!