00:00:00 AM
होम

नेपाल से तस्करी कर लाया गया 3,332 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद, एक गिरफ्तार

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 04 Sep 2026, 03:59 AM 501 व्यूज
Main News Image

निचलौल (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रेंगहिया में छापेमारी कर 119 बोरी तृतीय देशीय चाइनीज लहसुन बरामद किया। प्रत्येक बोरी में 28 किलोग्राम लहसुन था, जिसका कुल वजन 3,332 किलोग्राम बताया गया है। कार्रवाई के दौरान एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

News Image

जानकारी के अनुसार, 04 सितंबर 2026 को एसएसबी को सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 501 से करीब 600 मीटर भारत की ओर ग्राम रेंगहिया निवासी धर्मेंद्र सिंह से घर में नेपाल से तस्करी के माध्यम से लाया गया तृतीय देशीय चाइनीज लहसुन अवैध रूप से भंडारित किया गया है।

News Image

सूचना मिलने पर झुलनीपुर समवाय प्रभारी निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद ने इसकी जानकारी नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल तथा रेंगहिया पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक सूरज कुमार तिवारी को दी। इसके बाद नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में एसएसबी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।

संयुक्त टीम ने 04 सितंबर को सुबह करीब 6 बजे से 8 बजे तक धर्मेंद्र सिंह के घर पर नियमानुसार तलाशी और छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 119 बोरी चाइनीज लहसुन, कुल 3,332 किलोग्राम बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान गिरजेश सिंह, निवासी ग्राम डीगही इटहिया, थाना ठूठीबारी,महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में एसएसबी की ओर से निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, आरक्षी धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद खुर्शीद आलम, मोहम्मद सहीम अंसारी, राजेश कुमार यादव तथा चालक आरक्षी बृज किशोर और गुलाम गौस शामिल रहे।

वहीं, शीतलापुर पुलिस चौकी की ओर से उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, मुख्य आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी संतोष गोंड, अजीत यादव और संदीप शर्मा कार्रवाई में शामिल रहे। राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के साथ भारतेंदु मिश्रा भी मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने बरामद लहसुन को नियमानुसार जब्त कर कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति तथा बरामद माल के संबंध में संबंधित विभाग और थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई से तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!