विज्ञापन के नाम पर कथित धन वितरण से निचलौल ब्लॉक में घमासान, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

आशुतोष मिश्रा निचलौल महराजगंज 25 Sep 2026, 11:19 AM 341 व्यूज
Main Image

प्रभात लाइव,निचलौल (महराजगंज)। निचलौल ब्लॉक में विज्ञापन के नाम पर कथित रूप से कुछ चुनिंदा समाचार पत्रों को धनराशि दिए जाने की चर्चा के बाद पत्रकारों के बीच मामला गरमा गया है। सूत्रों के अनुसार, चयनित समाचार पत्रों को विज्ञापन के नाम पर करीब 10 हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस कथित भुगतान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि कथित धनराशि एडीओ पंचायत कार्यालय से वितरित किए जाने की चर्चा है। आरोप यह भी है कि रकम प्राप्त करने वाले लोगों को इस संबंध में अन्य पत्रकारों के बीच चर्चा नहीं करने की नसीहत दी गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद ब्लॉक प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पत्रकारों के बीच चर्चा है कि यदि विज्ञापन के नाम पर कोई भुगतान किया गया था तो इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई? किन समाचार पत्रों अथवा उनके प्रतिनिधियों को भुगतान किया गया और क्या इसके लिए कोई स्वीकृति, बिल-वाउचर अथवा आधिकारिक अभिलेख तैयार किए गए?

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

इन सवालों के बीच भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। पत्रकारों का कहना है कि यदि सरकारी स्तर पर विज्ञापन मद में कोई धनराशि खर्च की गई है तो उसकी प्रक्रिया और अभिलेख स्पष्ट होने चाहिए, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं, मामले में एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विज्ञापन के नाम पर किसी को भी रुपये का वितरण नहीं किया गया है। उनके इस बयान के बाद कथित भुगतान को लेकर उठ रहे सवालों की स्थिति और स्पष्ट किए जाने की मांग होने लगी है।

फिलहाल, पूरे मामले में संबंधित अभिलेख और भुगतान की प्रक्रिया सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच अथवा अभिलेखों की पड़ताल होती है या नहीं, इस पर भी नजर बनी हुई है।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)