शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष मिश्र निचलौल महराजगंज 16 Nov 2026, 12:52 PM 174 व्यूज
Main Image

 प्रभात लाइव, निचलौल (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शीतलापुर क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद किया है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, शीतलापुर क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद किया। इसके साथ ही यूपी 56 बी 4236 नंबर की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुनिब पुत्र पारस, निवासी ग्राम धमऊर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में शीतलापुर चौकी इंचार्ज सूरज तिवारी, कांस्टेबल अजीत यादव तथा एसएसबी शीतलापुर की टीम शामिल रही। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हलचल मची हुई है।भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में तस्करी की गतिविधियों को रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। ऐसे में पुलिस और एसएसबी के बीच समन्वय स्थापित कर की जा रही कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।फिलहाल बरामद कद्दू के बीज और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में यह भी जांच का विषय है कि बरामद बीज कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)