निचलौल-ढेसो मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक समेत तीन घायल

नागेन्द्र शर्मा निचलौल 30 Jul 2026, 06:27 AM 485 व्यूज
Main Image

निचलौल/महराजगंज। निचलौल-ढेसो मार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चमनगंज पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ। बोलेरो ढेसो की ओर से चमनगंज पुल की तरफ आ रही थी। पुल से लगभग 500 मीटर आगे जंगल वाले मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

घायलों की पहचान सोनू विश्वकर्मा (30 वर्ष), गोलू शर्मा (32 वर्ष) और राहुल सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों निचलौल नगर के आजाद नगर वार्ड के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)