शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

आशुतोष मिश्र निचलौल महराजगंज 22 Nov 2026, 12:54 PM 65 व्यूज
Main Image

नेपाल से भारत में अवैध रूप से तृतीय देश का कद्दू बीज ला रहे थे तस्कर, दो आरोपी पकड़े गए

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

प्रभात लाइव, निचलौल (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई की है। एफ समवाय झुलनीपुर के अंतर्गत सीमा चौकी शीतलापुर के जवानों ने रविवार सुबह 15 बोरी तृतीय देश का कद्दू बीज बरामद करते हुए दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। बरामद बीज का कुल वजन 600 किलोग्राम बताया गया है।

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह करीब सात बजे सीमा चौकी शीतलापुर को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से अवैध रूप से तृतीय देश का कद्दू बीज भारत लाने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीमा चौकी प्रभारी ने तत्काल विशेष गश्ती दल का गठन कर संबंधित क्षेत्र में रवाना किया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सुबह करीब 7:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 501 से लगभग 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में ग्राम रेंगहिया, थाना निचलौल के समीप जवानों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को सिर पर बोरे लेकर जाते हुए देखा। जवानों ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो वे बोरियां छोड़कर भागने लगे। इस पर गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक होने का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

मौके पर छोड़ी गई बोरियों की तलाशी लेने पर 15 बोरी तृतीय देश का कद्दू बीज बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज था। इस प्रकार कुल 600 किलोग्राम बीज जब्त किया गया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
गड़ौरा छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल कुर्मी पुत्र घुरहू कुर्मी तथा अमरजीत कुर्मी पुत्र शंकर कुर्मी, दोनों निवासी ग्राम भैरमपुर, थाना प्रतापपुर, जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है।

सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)