भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 840 किलो कद्दू बीज बरामद

आशुतोष मिश्र निचलौल महराजगंज 13 Nov 2026, 09:32 PM 90 व्यूज
Main Image

 तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थीं 21 बोरियां, तस्करी की कोशिश नाकाम

Trending

प्रभात लाइव, निचलौल महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पथलहवा एसएसबी कैंप के जवानों ने सीमा से सटे तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कद्दू बीज की 21 बोरियां बरामद की हैं। बरामद बीज का कुल वजन 840 किलोग्राम बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसबी कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में असिस्टेंट कमांडेंट संदीप सिंह को सूचना मिली कि नेपाल की ओर से तस्करी कर लाया गया कद्दू बीज कनमिसवा टोला, तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। सीमा स्तंभ संख्या 497/1 से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों की तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरियों में रखा कद्दू बीज बरामद हुआ। जांच में कुल 21 बोरियां मिलीं। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज भरा हुआ था।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने बरामद 840 किलोग्राम कद्दू बीज को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया।

सीमा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही तस्करी की घटनाओं के बीच एसएसबी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जवानों की सतर्कता से तस्करों की एक और कोशिश नाकाम हो गई।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)