00:00:00 AM
होम

खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज प्रभात लाइव महराजगंज 29 Aug 2026, 10:55 AM 83 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। जनपद में खेलकूद एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

News Image

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

News Image

उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।

News Image

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करना रहा।

News Image
News Image
News Image

⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!