00:00:00 AM
होम

झरवलिया में खेत के शीशम के पेड़ से लटकता मिला 25 वर्षीय युवक का शव

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 29 Aug 2026, 03:04 PM 159 व्यूज
Main News Image

निचलौल/महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झरवलिया में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में स्थित शीशम के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान ग्राम झरवलिया निवासी दीनानाथ पुत्र रामलालित (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

News Image

पुलिस के अनुसार, शनिवार दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम झरवलिया स्थित खेत में एक व्यक्ति पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही निचलौल थाने की पुलिस पर्याप्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को जानकारी हुई कि दीनानाथ ने खेत में स्थित शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

News Image

बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारकर घर ले आए थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की गई।

युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!