राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 30 Aug 2026, 11:39 AM 95 व्यूज
Main Image

महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महराजगंज की ओर से “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

यह आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के अंतर्गत किया गया। साइकिल रैली के माध्यम से एसएसबी के जवानों ने लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और शारीरिक सक्रियता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं बल के जवानों के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। रैली में शामिल जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया।

एसएसबी की ओर से आयोजित इस पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह साइकिल रैली “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)