00:00:00 AM
होम

शीतलापुर में 30 बोरी लहसुन और 7 बोरी कद्दू बीज पकड़ा गया

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 03 Sep 2026, 10:15 AM 188 व्यूज
Main News Image

निचलौल/महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के शीतलापुर में एसएसबी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 बोरी लहसुन और 7 बोरी कद्दू के बीज बरामद किए। टीम ने संदिग्ध रूप से ले जाए जा रहे सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से सामान की आवाजाही की सूचना पर एसएसबी और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसी दौरान शीतलापुर क्षेत्र में संदिग्ध सामान बरामद हुआ। जांच के दौरान 30 बोरी लहसुन और 7 बोरी कद्दू बीज मिले।

टीम द्वारा बरामद सामान को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सामान को सीमा पार ले जाने की तैयारी थी। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कार्रवाई टीम में नायब तहसीलदार पीयूष कुमार जायसवाल तथा एसएसबी इंचार्ज शिवपूजन सहित अन्य जवान और राजस्व कर्मी शामिल रहे। टीम द्वारा बरामद सामान के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अवैध आवागमन एवं तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!