00:00:00 AM
होम

नारायणी नदी में बहकर आया नेपाली महिला का शव नेपाल पुलिस को सौंपा गया

राजू दूबे महराजगंज 05 Sep 2026, 07:04 AM 33 व्यूज
Main News Image

कुशीनगर/महराजगंज। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के दौरान नारायणी नदी में बहकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे नेपाली महिला के शव को शनिवार को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। शव कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीते एक सितम्बर को नदी में मिला था। पहचान के प्रयास और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को भारत-नेपाल सीमा के ठूठीबारी क्षेत्र में नेपाल पुलिस के हवाले किया गया।

जानकारी के अनुसार नेपाल में आई बाढ़ के दौरान नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से एक महिला का शव बहकर भारतीय सीमा में पहुंच गया था। तरयासुजान थाना क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस द्वारा नियमानुसार चार सितम्बर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को सुरक्षित रखा गया था। शनिवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में एसआई अश्विनी सहित पुलिस टीम इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी पहुंची।

सीमा पर दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने नेपाली महिला के शव को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नेपाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान एवं आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाढ़ के दौरान नेपाल से बहकर भारतीय क्षेत्र में शवों के पहुंचने की घटनाओं के बीच दोनों देशों की सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!