00:00:00 AM
होम

सीओ के आश्वासन पर कार्रवाई नहीं, पत्रकार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 06 Sep 2026, 11:21 AM 62 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव, (निचलौल) महराजगंज। पुलिसिया उत्पीड़न और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी के आरोपों को लेकर ठूठीबारी व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रौनियार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

News Image

दिनेश रौनियार का आरोप है कि 2 सितंबर को ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह के कथित संरक्षण में दरोगा अनूप तिवारी और चार सिपाही उनके घर में जबरन घुसे और उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

News Image

मामले के विरोध में दिनेश रौनियार ने 4 सितंबर को ठूठीबारी दुर्गा मंदिर के समीप आमरण अनशन शुरू किया था। बताया गया कि क्षेत्राधिकारी निचलौल रवींद्र कुमार सिंह द्वारा आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने अनशन स्थगित कर दिया।

लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज दिनेश रौनियार ने 6 सितंबर को क्षेत्राधिकारी को लिखित चेतावनी पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि 7 सितंबर की शाम तक आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह ठूठीबारी कोतवाली के मुख्य द्वार पर आत्मदाह जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

प्रभात लाइव | खबर वही, जो असर करे।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!