सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष रौनियार आजाद को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026, अयोध्या में राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव के समापन समारोह में विधायक अभय सिंह ने किया सम्मानित

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 14 Sep 2026, 05:39 PM 131 व्यूज
Main Image

प्रभात लाइव,ठूठीबारी/महराजगंज। इंडो-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष रौनियार आजाद को सामाजिक सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

अयोध्या में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय सिंह ने आशुतोष रौनियार आजाद को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए प्रदान किया गया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

आयोजकों के अनुसार राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में देश के 22 राज्यों और उत्तर प्रदेश के 70 से अधिक जनपदों से रक्तदाता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना रहा।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बताया गया कि आशुतोष रौनियार आजाद पिछले करीब नौ वर्षों से संस्था के सदस्यों के साथ शिक्षा, रक्तदान और विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से ठूठीबारी सहित महराजगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान के बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और परिचितों ने आशुतोष रौनियार आजाद को बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र से निकलकर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)