00:00:00 AM
होम

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में किए दर्शन

राजू दूबे निचलौल महराजगंज 18 Sep 2026, 12:32 PM 53 व्यूज
Main News Image

राजू दूबे____प्रभात लाइव, निचलौल/महराजगंज। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में शुक्रवार को माननीय न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी, न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान पंचमुखी शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। न्यायाधीश के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक इंतजाम किए गए।

News Image

इस दौरान जिला जज, निचलौल उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी, निचलौल क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह और ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखा गया।

News Image

मंदिर के पुजारी गोस्वामी मुन्ना गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। न्यायाधीश ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता देखने को मिली।

News Image

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है। यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। विशेष पर्वों और धार्मिक अवसरों पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन करते हैं।

दर्शन-पूजन के बाद न्यायाधीश ने मंदिर से प्रस्थान किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!