00:00:00 AM
होम

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना पड़ा भारी, महराजगंज पुलिस ने 1461 पर की कार्रवाई

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 21 Sep 2026, 01:56 AM 58 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की।

News Image

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 1461 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

News Image

महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

News Image

⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!