00:00:00 AM
होम

खेलते समय चार वर्षीय मासूम को सांप ने काटा, हालत गंभीर

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 30 Jul 2026, 05:40 AM 13 व्यूज
Main News Image

परतावल से महराजगंज रेफर, अस्पताल में चल रहा इलाज

महराजगंज (प्रभात लाइव)। भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में बुधवार शाम खेलते समय चार वर्षीय मासूम को सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे महराजगंज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बरगदही निवासी ऐनुल हक का चार वर्षीय पुत्र आसिफ बुधवार शाम करीब छह बजे घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात सांप ने उसके पैर में काट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे उपचार के लिए सीएचसी परतावल ले गए।

सीएचसी परतावल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आसिफ अपने माता-पिता की दो बेटियों के बीच इकलौता पुत्र है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है, जबकि गांव के लोग भी उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रभात लाइव आमजन से अपील करता है कि बरसात के मौसम में बच्चों को खुले स्थानों, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अकेले न खेलने दें। सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!