00:00:00 AM
होम

हिंदी सप्ताह में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पोस्टर-स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आशुतोष मिश्रा निचलौल महराजगंज 21 Sep 2026, 10:38 AM 85 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव, निचलौल/महराजगंज। नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में हिंदी सप्ताह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि, रचनात्मक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

News Image

आयोजित प्रतियोगिताओं में हिंदी स्लोगन लेखन, निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता और समाज में इसके योगदान को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने हुनर को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने का प्रयास किया।

विद्यालय के हिंदी विषय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें भाषा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए भाषा के संरक्षण और संवर्धन में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।

विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी ने हिंदी दिवस एवं हिंदी सप्ताह के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सहभागिता को कार्यक्रम की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

इस अवसर पर हिंदी विषय के शिक्षक अमित मिश्रा, शैलेश उपाध्याय, बबिता तिवारी, ज्योति त्रिपाठी, मुस्कान अग्रवाल और प्रिया त्रिपाठी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!