00:00:00 AM
होम

कोहड़वल में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 22 Sep 2026, 06:18 AM 47 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव,निचलौल (महराजगंज)। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोले में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय इंदल भारती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

News Image

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह इंदल भारती की पत्नी सुनीता जब कमरे से बाहर निकलीं तो उन्होंने अपने पति को बरामदे में सीढ़ी के पास मृत अवस्था में देखा। यह देखते ही वह शोर मचाने लगीं। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

News Image

सूचना मिलने पर निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद ही मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों के अनुसार इंदल भारती मजदूरी और गारा-माटी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी सुनीता करीब 38 वर्ष की हैं। दंपती के चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा सर्वेश करीब 20 वर्ष का है और रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। इसके अलावा बेटियां आरती करीब 18 वर्ष और आकृति भारती करीब 16 वर्ष तथा सबसे छोटा बेटा देवराज करीब 13 वर्ष का है।

घटना के बाद पत्नी सुनीता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!