00:00:00 AM
होम

भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी ने तस्कर को दबोचा

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 31 Jul 2026, 09:08 AM 47 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां, एक मोबाइल फोन और एक मोपेड बरामद की है।

News Image

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 30 जुलाई की रात ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग से गोलू चौहान (24 वर्ष) पुत्र राजवंशी चौहान, निवासी ग्राम रमगढ़वा टोला नवडीहवां, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 52 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, 51 प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, 49 डायजेपाम इंजेक्शन, एसपीएम-पीआरएक्स+ वॉकहार्ट कैप्सूल (कुल वजन 257 ग्राम), एक मोबाइल फोन तथा हीरो पुक मोपेड (UP53W6963) बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 108/2026 के तहत धारा 8, 22(सी), 23(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना निचलौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में ठूठीबारी पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव सहित कई पुलिसकर्मी तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी की जी कंपनी के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!