00:00:00 AM
होम

गोरखपुर में चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एसएसपी ने जारी किए तबादला आदेश

गोरखपुर मण्डल प्रभारी राजीव रौनियार गोरखपुर 31 Jul 2026, 02:13 PM 19 व्यूज
Main News Image

गोरखपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सीओ गीडा कीर्ति निधि आनंद को अब क्षेत्राधिकारी कैंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीओ कैंट आभा सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें क्षेत्राधिकारी गीडा बनाया गया है।

इसी क्रम में सीओ ट्रैफिक दीपांशी राठौर को क्षेत्राधिकारी खजनी नियुक्त किया गया है। जबकि अब तक सीओ खजनी के पद पर तैनात मनीष शर्मा को स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाना है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करें।

पुलिस महकमे के इस प्रशासनिक बदलाव से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग में भी नई कार्यशैली और बेहतर समन्वय देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!