महराजगंज। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पैमाइश, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
DIG एस. चन्नप्पा ने थाना प्रभारियों एवं राजस्व अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण समाधान कर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए।
भूमि विवाद एवं पैमाइश से संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!