00:00:00 AM
होम

सावन में शिवभक्ति का अद्भुत संगम: पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में भव्य महाआरती, गूंजा 'हर-हर महादेव'

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 02 Aug 2026, 03:43 PM 58 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। सावन माह के पावन अवसर पर निचलौल क्षेत्र स्थित पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में रविवार सायंकाल भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

News Image

महाआरती मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी, मुन्ना गिरी, सत्यम गोस्वामी, सोनू तिवारी एवं पंडित शुभम तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी, घंटों-घड़ियालों की ध्वनि और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर लेखपाल अजय कुमार कसौधन, राजन साईं, जितेन्द्र त्रिपाठी, नृपेन्द्र विक्रम सिंह, राजीव रौनियार तथा अमरनाथ यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

फोटो कैप्शन:

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में आयोजित भव्य महाआरती में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते पुजारी एवं उपस्थित श्रद्धालु।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!