00:00:00 AM
होम

चोरी की वारदात का सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोलर पैनल, बैटरी और बाइक बरामद

राजू दूबे ठूठीबारी/महराजगंज 05 Aug 2026, 07:36 AM 27 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। ठूठीबारी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार बैटरियां, पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ठूठीबारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 109/2026, धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को ग्राम मैरी से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज अंसारी निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी, चंद्रशेखर साहनी निवासी कटका थाना निचलौल तथा बलराम दुबे निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ईस्टमैन कंपनी की चार बैटरियां, पीवी पावर टेक कंपनी के पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी 56 बीएच 5970) बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव तथा कांस्टेबल दिलीप यादव, सुनील कुमार, अवधेश यादव, निलेश पांडेय, दीपक कुमार और दुर्गाप्रसाद चौरसिया शामिल रहे।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!