00:00:00 AM
होम

एसएसबी के चिकित्सा शिविर में 102 ग्रामीणों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 05 Aug 2026, 11:22 AM 21 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव,महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) महराजगंज द्वारा कमांडेंट श्री शक्ति सिंह शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत समवाय झुलनीपुर के कार्यक्षेत्र स्थित ग्राम सभा ईटहिया में विलेज ओपीडी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

News Image

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया।

News Image

चिकित्सा शिविर से कुल 102 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 28 महिलाएं, 51 पुरुष एवं 23 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, मौसमी रोगों की रोकथाम तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।

ग्रामीणों ने एसएसबी एवं स्वास्थ्य विभाग की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे चिकित्सा एवं जागरूकता शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!