00:00:00 AM
होम

कोहड़वल में आबकारी विभाग की छापेमारी, महिला गिरफ्तार, 40 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 05 Aug 2026, 02:56 PM 31 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को कोहड़वल गांव में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।

आबकारी अधिकारी वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर टीम ने कोहड़वल गांव में छापेमारी की। इस दौरान लीलावती (40 वर्ष), पत्नी रामजुगुत वर्मा, निवासी कोहड़वल को अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान महिला के पास से 'बंटी बबली' ब्रांड के 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए महिला के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।

आबकारी अधिकारी वैभव कुमार यादव ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!