00:00:00 AM
होम

डीएफओ का निचलौल में आरा मशीन पर छापा, साखू की सात बोटा अवैध लकड़ी बरामद

न्यूज डेस्क महराजगंज 07 Aug 2026, 02:59 PM 49 व्यूज
Main News Image

न्यूज़ डेस्क। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निरंजन सुर्वे ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर निचलौल नगर स्थित दामोदरी पोखरा के समीप संचालित एक आरा मशीन पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान साखू की सात बोटा अवैध लकड़ी बरामद की गई। छापेमारी से आरा मशीन संचालकों और लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

News Image

डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि सूचना मिली थी कि साहू आरा मशीन पर बिना वैध अनुमति के ग्रामीण क्षेत्र से काटकर लाई गई साखू की लकड़ियों का चिरान किया जाना है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

News Image

जांच में पता चला कि कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी संतराज और मोलहू द्वारा बिना परमिट के साखू के एक पेड़ का अवैध कटान किया गया था। पेड़ की कुल सात बोटा लकड़ी चिरान के लिए आरा मशीन पर लाई गई थी।

News Image

कार्रवाई के दौरान आरा मशीन संचालक साह मोहम्मद से लकड़ियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। डीएफओ ने मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव को निर्देशित किया है। साथ ही जांच पूरी होने तक आरा मशीन का संचालन बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वन विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान वन सुरक्षा दल के सदस्य भी मौजूद रहे।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!