न्यूज़ डेस्क प्रभात लाइव। निचलौल तहसील /ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध इटहिया धाम स्थित श्री पंचमुखी शिव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर आज शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे से होगा।
भजन संध्या में मध्य प्रदेश से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक नीलम सिंह यादव, जो पूज्य रविंद्र जैन जी के कृपापात्र भी हैं, अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। उनके द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आएगा।
श्रावण मास में इटहिया धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पंचमुखी शिव के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मंदिर परिसर में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
श्री पंचमुखी शिव मंदिर प्रबंध समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार भजन संध्या में शामिल होने तथा भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
लेखपाल अजय कुमार कसौधन एवं गोस्वामी मुन्ना गिरी ने भी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या को सफल बनाने और भगवान शिव की भक्ति में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
BM BHOLE