स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 22वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 10 Aug 2026, 12:01 PM 60 व्यूज
Main Image

महराजगंज। आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महराजगंज द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए जागरूक किया गया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

तिरंगा रैली का नेतृत्व 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने किया। रैली में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर जवानों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ रैली में भाग लिया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

रैली 22वीं वाहिनी के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर चौराहा रोड, फरेंदा रोड, टावर चौक एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः 22वीं वाहिनी परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जवानों ने आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

तिरंगा रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। रैली ने लोगों में राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)