00:00:00 AM
होम

सावन के दूसरे सोमवार को डीएम-एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में किया जलाभिषेक, मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 10 Aug 2026, 09:50 AM 34 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। सावन माह के दूसरे सोमवार को निचलौल तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। इसी दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इटहिया धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और श्रद्धालुओं की सुख-शांति एवं जनपद की समृद्धि की कामना की।

News Image

पूजा-अर्चना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर तथा आसपास लगे सावन मेले का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था, मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

News Image

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

News Image

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु इटहिया धाम पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मेले में साफ-सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने के साथ ही भीड़ बढ़ने की स्थिति में आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

News Image

प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में भगवान पंचमुखी शिव का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। डीएम-एसपी के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, पुलिसकर्मी और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

News Image

⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!