सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में EAEC विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को स्किल प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील पांडेय, उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय सहित महाविद्यालय के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को स्किल प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आदित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अपने कौशल का विकास करने, आत्मनिर्भर बनने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्राचार्य सुनील पांडेय एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ कौशल विकास को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्किल आधारित शिक्षा से रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और विद्यार्थी अपने भविष्य को अधिक सशक्त बना सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन हरिओम पाण्डेय ने किया। इस दौरान सर्वेश तिवारी, मनोज यादव, विशाल कसौधन, संदीप, प्रमोद, दिव्य दीपक, देवेंद्र पांडेय, डॉ. रामदरश, पल्लवी, पूनम, सीमा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!