00:00:00 AM
होम

निचलौल में तस्करी का कद्दू लदा पिकअप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क महराजगंज 11 Aug 2026, 09:46 AM 165 व्यूज
Main News Image

निचलौल/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाया जा रहा कद्दू लदा एक पिकअप वाहन बरामद किया। टीम ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। बरामद पिकअप और कद्दू समेत गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।

News Image

निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज सूरज तिवारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध और तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से कद्दू लादकर सीमा पार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमड़ी पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 34 बोरी कद्दू बरामद हुआ।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम विजय चौधरी निवासी लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी बताया। पुलिस के अनुसार बरामद कद्दू को सीमा पार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने पिकअप वाहन, बरामद कद्दू और आरोपी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम को सौंप दिया।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!