निचलौल/महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेत्री नवनीता पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को निचलौल नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब दो सौ महिला-पुरुष शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर का भ्रमण किया।
तिरंगा यात्रा निचलौल मेन तिराहा से शुरू होकर चिउटहां चौराहा, मेन मार्केट और कटरा चौराहा होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची। यहां स्थित बलिदानी स्मारक पर भाजपा नेत्री नवनीता पटेल समेत कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
यात्रा के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम में कृष्ण मोहन पटेल, अभिषेक पटेल, अनिल चौधरी, प्रवीण सिंह, आशुतोष पटेल, महेंद्र गौड़, विनय गौड़, विजय सिंह, राजकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!