00:00:00 AM
होम

चटिया की मस्जिद में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडारोहण

न्यूज डेस्क महराजगंज 15 Aug 2026, 08:26 AM 26 व्यूज
Main News Image

ठूठीबारी/महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चटिया स्थित मस्जिद परिसर में झंडारोहण किया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

News Image

झंडारोहण कार्यक्रम में आजाद अली, मोहम्मद सफी, अहमद अली, सादिक अली, मोहम्मद चुले, मो शमशुद्दीन और मोहम्मद शब्बीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया तथा राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

News Image

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और विविधता का प्रतीक है तथा सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें।

News Image

⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!