00:00:00 AM
होम

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी की संयुक्त कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 15 Aug 2026, 01:06 PM 40 व्यूज
Main News Image

निचलौल/महराजगंज। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से 34 पैक देशी शराब तथा 48 पैक बीयर बरामद की है। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

News Image

जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर चौकी अंतर्गत रेगहिया में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 34 पैक देशी शराब और 48 पैक बीयर बरामद हुई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर शराब को कब्जे में ले लिया। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर अवैध शराब की बिक्री करने वालों में भी खलबली मची हुई है।

कार्रवाई में शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के अजीत यादव तथा आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस और आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!