00:00:00 AM
होम

विशाल तिरंगा यात्रा का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 16 Aug 2026, 11:57 AM 37 व्यूज
Main News Image

निचलौल/महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर निचलौल स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

News Image

तिरंगा यात्रा को विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर कटरा चौराहा, मेन तिराहा और मेन मार्केट होते हुए पुनः कटरा चौराहा पहुंची और वहां से विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए।

News Image

विद्यालय परिसर पहुंचने पर प्रबंधक जीएन त्रिपाठी एवं सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

News Image

तिरंगा यात्रा में शिक्षक अमित कुमार मिश्र, शशिंद्र त्रिपाठी, इरफान, आनंद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, अदिति अग्रहरि, अर्पण त्रिपाठी, शैलेश त्रिपाठी, गोरख पटेल, आरती यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने यात्रा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगा यात्रा को अनुशासित एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों का भी आभार प्रकट किया।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!