00:00:00 AM
होम

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, डीएम-एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 18 Aug 2026, 09:02 AM 53 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं कल्याण को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार संयुक्त रूप से जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) का औचक निरीक्षण किया।

News Image

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पीड़िता पंजीयन रजिस्टर, आवासीय सुविधाओं, काउंसलिंग कक्ष, चिकित्सा सहायता तथा विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की। अधिकारियों ने सेंटर में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता और सुविधाओं की भी जानकारी ली।

News Image

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सेंटर पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को संवेदनशीलता के साथ तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उनकी सुरक्षा, गोपनीयता और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही चिकित्सा एवं विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

News Image

अधिकारियों ने सेंटर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा आवासीय व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक सुधार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पीड़िताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित की जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!