00:00:00 AM
होम

खुशियां मातम में बदलीं: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो सगे भाइयों ने भी गंवाई जान

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 18 Aug 2026, 04:42 PM 82 व्यूज
Main News Image

निचलौल/महराजगंज। महराजगंज-निचलौल मार्ग पर मंगलवार रात दमकी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। चारों युवक पचमा गांव के रहने वाले थे और बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निचलौल की ओर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही चारों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।

News Image

मृतकों की पहचान पचमा निवासी सन्नी (22), शिव (18), विवेक (20) और संतोष (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक और संतोष सगे भाई थे। वहीं, सन्नी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। चारों युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

News Image

बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकले थे युवक

News Image

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम चारों युवक किसी परिचित की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बाइक से निचलौल शहर की ओर निकले थे। करीब साढ़े सात बजे वे दमकी गांव के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक भीषण सड़क हादसे की चपेट में आ गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

News Image

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

News Image

गांव में पसरा मातम

एक साथ चार युवकों की मौत की खबर पचमा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जिन घरों से युवक कुछ देर पहले खुशियों में शामिल होने निकले थे, वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। चारों युवकों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!