00:00:00 AM
होम

दमकी में डंपर की टक्कर से चार युवकों की मौत, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

आशुतोष मिश्रा महराजगंज 19 Aug 2026, 12:28 AM 175 व्यूज
Main News Image

निचलौल/महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार रात दोपहिया वाहन और डंपर की भीषण टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

News Image

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली तथा मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

News Image

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और डंपर समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

News Image

हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। चार युवकों की एक साथ मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!