00:00:00 AM
होम

वाइब्रेंट ग्राम अहिरौली में 134 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज प्रभात लाइव महराजगंज 21 Aug 2026, 10:30 AM 79 व्यूज
Main News Image

महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP) के अंतर्गत समवाय भगवानपुर के कार्यक्षेत्र स्थित वाइब्रेंट ग्राम अहिरौली में निःशुल्क विलेज ओपीडी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

News Image

चिकित्सा शिविर में 22वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को विभिन्न आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इस दौरान कुल 134 ग्रामीण लाभान्वित हुए।

News Image

चिकित्सा जांच के साथ ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की अपील की। इसके अलावा जीवनशैली से संबंधित रोगों, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

News Image

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने, साफ-सफाई का ध्यान रखने, स्वच्छ पानी पीने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश भी दिया गया।

चिकित्सा शिविर से लाभान्वित ग्रामीणों ने 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी मदद मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नागरिक कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। वाहिनी द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स
Hi (Hi) • 21 Aug 2026, 08:44 PM

Hi