00:00:00 AM
होम

खोन्हौली के पास सड़क पर गिरा विशालकाय जामुन का पेड़, घंटों जाम रहा निचलौल-चिउटहा मार्ग

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज प्रभात लाइव महराजगंज 21 Aug 2026, 03:51 PM 81 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव

निचलौल/महराजगंज। निचलौल-चिउटहा मार्ग पर खोन्हौली गांव के सामने शुक्रवार रात अचानक एक विशालकाय जामुन का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ सड़क पर गिरा, उस दौरान वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े सात बजे अचानक पेड़ भरभराकर सड़क पर आ गिरा। पेड़ की विशाल शाखाएं सड़क के दोनों ओर फैल गईं, जिससे निचलौल और चिउटहा की ओर आने-जाने वाले वाहनों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना संबंधित विभाग को दी और उसे हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के काफी समय बाद तक जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। मार्ग बाधित होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालकों को मजबूरी में वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे कई पुराने और विशाल पेड़ खड़े हैं, जिनकी समय-समय पर जांच किया जाना जरूरी है। जर्जर या कमजोर पेड़ों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल पेड़ हटाकर आवागमन बहाल कराने के साथ ही सड़क किनारे खड़े पुराने एवं जर्जर पेड़ों का सर्वे कराने की मांग की है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!