00:00:00 AM
होम

डंपर हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में वांछित चालक गिरफ्तार

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज प्रभात लाइव महराजगंज 22 Aug 2026, 10:34 AM 125 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव

निचलौल/महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुशवाहा (22) पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पड़रौना, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास भारी वाणिज्यिक वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद वह डंपर संख्या UP53 JT 5551 को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान निचलौल क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

हादसे में रवि, शनि और विवेक निवासी पंचमा, थाना निचलौल तथा रिकेश निवासी गोगहरा, थाना जमालपुर, मिर्जापुर की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल कुशवाहा 22 अगस्त 2026 को अपने पिता के साथ थाना निचलौल पहुंचा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय, हेड कांस्टेबल विवेक राव, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह और कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!