00:00:00 AM
होम

गंडक नदी में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का मॉकड्रिल आयोजित

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज प्रभात लाइव महराजगंज 22 Aug 2026, 01:32 PM 62 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव

News Image

निचलौल/महराजगंज। गंडक नदी में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज की समवाय पथलहवा में राहत एवं बचाव दल द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का मॉकड्रिल आयोजित किया गया। मॉकड्रिल में स्थानीय पुलिस, वन विभाग, ग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

News Image

अभ्यास के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने तथा डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकालकर सीपीआर देने का अभ्यास कराया गया। राहत एवं बचाव दल ने आपदा की स्थिति में तत्काल उपलब्ध स्थानीय संसाधनों से तैयार किए जाने वाले इंप्रोवाइज्ड रेस्क्यू उपकरणों का भी प्रदर्शन किया।

News Image

मॉकड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और आपात स्थिति में राहत-बचाव दल का सहयोग करने के तरीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने में मदद मिलती है।

News Image

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों, सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा प्रभावित लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी राहत पहुंचाना रहा।

इस दौरान पथलहवा एसएसबी इंचार्ज अरुण पाण्डेय, गेड़हवा ग्राम प्रधान दिनेश शर्मा, ग्राम प्रधान दुष्यन्त सिंह तथा ग्राम प्रधान नरसिंह यादव समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!