00:00:00 AM
होम

ठूठीबारी पुलिस ने पकड़ी माल्किस्ट बिस्किट की बड़ी खेप, चालक हिरासत में

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज प्रभात लाइव महराजगंज 23 Aug 2026, 08:57 AM 104 व्यूज
Main News Image

प्रभात लाइव

News Image

ठूठीबारी/महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से माल्किस्ट बिस्किट की भारी खेप बरामद की। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर बरामद माल और वाहन को कब्जे में ले लिया है। बरामद बिस्किट की कुल कीमत करीब 2 लाख 91 हजार 600 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में निगरानी और संदिग्ध वस्तुओं एवं वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान 23 अगस्त को लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी अपने हमराही हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल गौरव पासवान के साथ एसएसबी मार्ग स्थित बरवांलिया बंधे के पास जांच कर रहे थे। जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन संख्या यूपी 56 T 4359 से कुल 108 गत्ते बरामद हुए। प्रत्येक गत्ते में 60 पीस माल्किस्ट बिस्किट रखे थे। पुलिस के अनुसार प्रत्येक बिस्किट की कीमत 45 रुपये है और बरामद पूरी खेप का मूल्य 2,91,600 रुपये है।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक अखिलेश जायसवाल उर्फ सनेही, पुत्र उमेश जायसवाल, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 26 वर्ष को हिरासत में लिया। पुलिस ने बरामद माल और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 113 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल गौरव पासवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!