00:00:00 AM
होम

महाराजगंज: सड़क हादसे में महिला घायल, आरोपी बाइक चालक पर पुलिस ने दर्ज किया केस

देवब्रत तिवारी महराजगंज 29 Jul 2026, 02:37 PM 28 व्यूज
Main News Image

महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत जहदा गांव में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जहदा गांव निवासी रोज़ीदुन निशा, पत्नी युसुफ, 5 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे खेत से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव की सड़क पर तेज गति से आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक चालक ओम, पुत्र सिद्धनाथ, निवासी सोनबरसा बेलवा घाट, वाहन को लापरवाही से चला रहा था।

टक्कर लगने से महिला को गंभीर चोटें आईं। उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्होंने कोठीभार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!