00:00:00 AM
होम

परतावल बाजार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो कार्यालय महराजगंज प्रभात लाइव महराजगंज 25 Aug 2026, 03:23 PM 20 व्यूज
Main News Image

परतावल/महराजगंज। बारावफात, रक्षाबंधन एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार की शाम परतावल बाजार में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग से निकले फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

News Image

फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए शासन-प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

News Image

जिलाधिकारी ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा नमाज स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही दोनों समुदायों के प्रबुद्ध एवं संभ्रांत लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रहे।

News Image

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने को कहा। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

News Image

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी पर्वों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया।


⚡ 10 तत्काल खबरें

आपकी राय / कमेंट्स

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!